हमारा विद्यालय

*हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान* 
            *गीत* 
विद्यालय स्वाभिमान हमारा
हमको प्राणों से प्यारा है।
इसका मान ना घटने देंगे
 दृढ संकल्प हमारा है॥
          
अनुशासन सद्भाव बढ़ाकर 
आओ करें कुछ उत्तम काम
हरा-भरा रमणीक बनाकर
इसे बनाएं तीरथ धाम
संस्कार का सागर हो यह
     बहे ज्ञान की धाराएं
    इसका मान ना घटने देंगे
    दृढ संकल्प हमारा है॥1॥
          
राष्ट्रदेव के बने पुजारी 
हम व्यक्ति निर्माण करें
सुप्त पड़ी जो रक्त शिराएं 
आओ उनमे प्राण भरें
    राष्ट्र के हित में हो शिक्षा
    पावन लक्ष्य हमारा है
    इसका मान ना घटने देंगे
    दृढ संकल्प हमारा है॥2॥
          
पत्थर मिट्टी का भवन नही
इसमें जीवन पलता है
विद्यालय निर्जीव नही
इसमे मानव ढलता है
आशीर्वाद मिला गुरूजन का
  यह सौभाग्य हमारा है
  इसका मान ना घटने देंगे
  दृढ संकल्प हमारा है॥3॥
         
सेवा,त्याग, समर्पित मन से
शाला से प्रस्थान करें
विश्व गुरू भारत माता का
सारा जग जयगान करे
   विद्यालय देवालय अपना
   जीवन का उजियारा है
  इसका मान ना घटने देंगे
  दृढ संकल्प हमारा  है॥4॥
         

Comments

Popular posts from this blog

सलेरा कला का इतिहास

भोले के चमत्कार

भारतीय संस्कृति