स्वतंत्रता दिवस विशेष
स्वतंत्रता दिवस विशेष,,,
प्रकृति ने तो सभी को आत्मनिर्भर और स्वतंत्रता के साथ जीवन दिया,,,गुलामी तो मानवीय मूल्यों के पतन के कारण हुई,,
शासन तो अनुशासन बनाएँ रखने के लिए आवश्यक है
लोकतंत्र हो या राजतंत्र श्रेष्ठता निर्भर करती है हैं प्रशासन की कुशलता पर,,,, इसलिए तो आज भी हम राम-राज्य की चर्चा करते हैं,,,
प्रकृति ने तो सभी प्राणियों को आत्मनिर्भर और स्वतंत्रता के साथ जीवन दिया हैं सभी के पोषण के लिए पर्याप्त संसाधनों का निर्माण किया। परन्तु मानव ने अपने बौद्धीक विकास के कारण उन्नति की है सामाजिक सुरक्षा और अनुशासन के लिए प्रशासन व्यवस्था को आरंभ किया।
इस प्रशासनीक व्यवस्था में कुछ शासको के मानवीय मूल्यों के पतन के कारण उनकी आकांक्षा और चेष्टाए बढने के कारण गुलामी ,संघर्ष और हिंसा का जन्म हुआ।
शासको के मानवीय मूल्यों के पतन के कारण ही मानव समुदाय को अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करना पड़ता है ।
आधुनिक समाज में प्रशासन की मुख्यतः दो व्यवस्था प्रचलित है लोकतंत्र और राजतंत्र।
प्रशासन की सफलता शासक के मानवीय मूल्यों पर निर्भर करती है प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाएँ रखना होता है
वर्तमान समय में लोकतंत्र को अच्छा माना जाता है लेकिन कभी-कभी जनता के द्वारा चयनित शासक भी अपनी नीतियों को लागू करने के लिए न्याय पालिका द्वारा दिए गए संवैधानिक निर्णयों को बदलने के लिए संविधान में अवांछित संशोधन कर देते है जिस से न्याय पालिका को भी मजबूर बना देते हैं। ऐसे में जनता को विरोध करने के मजबूर कर दिया जाता है ऐसे में हिंसा का जन्म होता है।
आधुनिक समाज में राजतंत्र को तानाशाही माना जाता है लेकिन इतिहास में देखने को मिलता है कि बहुत से शासको ने सफलता पूर्वक शासन करते हुए जनता को उन्नति की ओर अग्रसर किया है
आज भी हम राम-राज्य की चर्चा करते हैं श्री राम, श्री कृष्ण, सहित कई कुशल शासक हुए हैं।
इसलिए शासन की सफलता शासक के मानवीय मूल्यों पर निर्भर करती हैं।
✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒ ✍सनत शर्मा ✍
🖋🖋🖋🖋🖋🖋🖋🖋🖋🖋
Comments