राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
खेल मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बच्चों के सर्वागीण विकास में खेल का विशेष महत्व होता है
खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों ही विकास करता है जहाँ मैदान में खेलें जाने वाले खेल शारीरिक विकास करते हैं वही एक स्थान पर बैठे हुए खेले जाने वाले खेल मानसिक विकास करते हैं।
अनुशासन एव संस्कारों के लिए आवश्यक है खेल
खेल से अनुशासन का विकास होता है। खेल से संस्कारों का विकास होता है खेल से टीम भावना एवं एक दूसरे के सहयोग की भावना का विकास होता है। खेल से संयम और अनुशासन सिखाया जाता है। खेल से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आत्मनियन्त्रण विकसित होता है
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है
मानव का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है स्वस्थ शरीर होने पर मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए शारीरिक परिश्रम आवश्यक है जो खेल से आसान रूप से होती है। जब शारीरिक विकास अच्छा होता है तो मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
खेल राष्ट्रीय प्रेम की भावना का विकास होता है।
खेल मानव को खुशी देता है लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम की प्रेरणा देता है
खेल शारीरिक विकास करते हैं। खेल बौद्धीक विकास करते हैं।
✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒
✍सनत कुमार शर्मा ✍
Comments