स्वतंत्रता दिवस विशेष

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 
देश मना रहा है आजादी की 75वीं वर्षगांठ,,,,

आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है  अंग्रेजी साम्राज्य की 200 वर्षो की गुलामी के बाद 15अगस्त 1947 को भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई। इस आजादी को हासिल करने के लिए देश ने बहुत कुर्बानीया दी तब हमें यह आजादी मिली। 
 आजादी के बाद का सफर भी आसान नहीं रहा। आजादी के समय देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। देश में गरीबी, बेरोजगारी थी औद्योगिक विकास नहीं था देश का विभाजन हो जाने से हिंसा और साम्प्रदायिकता चरम पर थी।
ऐसी विषम परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस से हम प्रगति के पथ पर अग्रसर हुए और आज हम आधुनिक तकनीक के दौर में विकसित देशों की बराबरी पर आ गये ।आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है 
आजादी के बाद इन 75 वर्षों में  हमने बहुत विकास किया है कृषि प्रधान देश में किसानो ने हरित क्रांति से देश को आत्मनिर्भर बनाया है।  औद्योगिक विकास हुआ। तकनीकी में भी विकास किया। 
देश की सैन्य शक्ति को मजबूत किया। अन्तरिक्ष में भी विकास किया। 
शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आज भारत बहुत मजबूत हैं 
देश ऐसे ही विकास करता रहे और सबसे बड़ा पूर्ण विकसित लोकतंत्र बने इस आशा एवं विश्वास के साथ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

✍सनत कुमार शर्मा ✍

Comments

Popular posts from this blog

सलेरा कला का इतिहास

भोले के चमत्कार

भारतीय संस्कृति