भारतीय संस्कृति

त्योहारों का देश है हमारा,,,,,,,
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🔱🔱श्रावण तीज की शुभकामनाएं,,,,,
         भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आराधना का महीना है श्रावण मास 🌺🌺
       तीज का त्यौहार अपार हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं महिलाएं 🌿🌿🌿
_____  पुष्कर सहित कई स्थानों पर मन्दिरो में होता है झुलो का आयोजन 🦚🦚

_____   महिलाओं को रहता है लहरिया का चाव

 भारतीय संस्कृति मे अनेक  त्यौहार मनाए जाते हैं  इन त्योहारों का ऐतिहासिक महत्व होता है  संस्कृति संरक्षण में विशेष योगदान रहता है  इसलिए भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है 

श्रावण मास में  शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन श्रावणी तीज का त्यौहार मनाया जाता है  इस दिन शिव पार्वती का पूजन किया जाता है 
सुहागन स्त्रियाँ  पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती है वही कुँवारी लड़कीया उत्तम पति की प्राप्ति के लिए व्रत करती है ।

राजस्थान में उत्साह से मनाया जाता है तीज का त्यौहार 
राजस्थान में महिलाएं तीज का त्यौहार अपार हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं। तीज की सवारी भी निकाली जाती हैं। तीज के त्यौहार से संबंधित लोकगीतों एव लोकनृत्य का आयोजन भी किया जाता है 
पुष्कर सहित कई स्थानों पर मन्दिरो में होता है झुलो का आयोजन 
तीर्थराज पुष्कर में स्थित भगवान श्री रंगनाथ जी के मंदिर में झुलो का आयोजन किया जाता है 
प्रतिदिन भगवान की अलग अलग श्रृंगार की झाँकी सजायी जाती हैं। 

म्हानै ल्यादौ बादला  लहरियो,,,,,,,
इस माह में महिलाओं को लहरिया का चाव रहता है राजस्थान में लहरिया पर कई लोकगीत भी गाएँ जाते हैं। 


✍SANAT SHARMA ✍

Comments

Popular posts from this blog

सलेरा कला का इतिहास

भोले के चमत्कार

भारतीय संस्कृति